रेत जिस सहजता से इकट्ठा होता है,
उसी सहजता से बिखर जाता है।
कल नहीं जानता था, अबोध था।
पांव पर रेत चढ़ाता, घर बनाता।
खुश होता,
स्रजनात्मक अभिव्यक्ति पर।
वह मेरा सहज विजय-भाव था,
अहम् नहीं।
रेत का घर रेत की तरह बिखर जाता।
रोता..!
वह मेरा पराजय भाव था।
अहम् का बिखरना नहीं।
तब नहीं जानता था।
रेत का घर, रेत होता है।
घर नहीं!
तब मैं अबोध था!
आज जानता हूं,
अबोध नहीं हूं!
फिर भी सपने बुनता हूं,
महल बनाता हूं।
किंतु यह स्रजनात्मक अभिव्यक्ति नहीं,
अहम् भाव है।
क्योंकि मैं अब अबोध नहीं, जानता हूं।
फिर भी खुश होता हूं, अहम् भाव पर।
महल ढह जाते हैं,
सपने बिखर जाते हैं।
फिर भी रेत के महल खड़े करता हूं,
सपने बुनता हूं।
सच में आदमी कल भी अबोध था,
आज भी अबोध है!
रेत के महल खड़े करता है।
रेत की तरह बिखर जाते हैं।
सपने बुनता है,
सपनों की तरह बिखर जाते हैं।
अतीत के सहारे, वर्तमान का निर्माण।
और रेत के गलियारों में,
कहीं खो जाता है, वर्तमान का यथार्थ!
संपर्क – 9868113044
Tuesday, January 8, 2008
Thursday, January 3, 2008
माया महा ठगिनि हम जानी
'वत्स, क्या? ..वर्तमान संदर्भ में मायाऽऽऽ!' कर्णेन्द्रियों में माया शब्द के प्रवेश मात्र से ही आचार्य श्री का तन-मन ऐसे मुरझा गया, जैसे शिशिर ऋतु में सूखाग्रस्त क्षेत्र की लताएं अथवा किसी मनुवादी प्रमाणपत्र प्राप्त आईएएस अधिकारी!
विचलित मन के साथ भय के रथ पर सवार आचार्य श्री बोले, 'हे, पुत्र! माया तो पुरातन काल से ही विवादास्पद रही है। अब, मेरे मुख से टिप्पणी प्रसारित कराकर मुझे क्यों इस विवाद में घसीटता है। जाओ, धर्म-ग्रंथों का अध्ययन करो माया का रहस्य समझ आ जाएगा।'
आचार्य को ढांढस बंधाते हुए मुन्नालाल बोला, 'हे, जगद् गुरु! राजनीति की उर्वरा भूमि में गहराई तक धंसी आपकी जड़ों से मैं पूर्ण परिचित हूं। वोट बैंक पर लटका ताला तोड़ने में आपको महारथ हासिल है। राजनीति के इस हस्तिनापुर में आप भीष्म पितामह के समान है। राजनीतिज्ञों के लिए आप किसी कुशल व्यवसायी की काली पूंजी के समान हैं। फिर भला किसकी हिम्मत है कि कोई आपको विवाद के दलदल में घसीटने की चेष्टा करे। अत: निरर्थक भय का त्याग कर माया के रूप-स्वरुप का विस्तृत विवेचन करने की कृपा करें।'
मुन्नालाल के सत्यं प्रियम् वचन सुन आचार्य बोले, 'पुत्र! राजनीति का चरित्र बहुत विचित्र है। राजनीति वेश्या के समान है, जो नित्य बिस्तर बदलती रहती है। उसके लिए आज मैं उपयोगी हूं, कल अन्य कोई धर्म गुरु उपयोगी हो सकता है।'
रहस्यवाद और मजबूरीवाद का समानुपाती मिश्रण चेहरे पर पोत आचार्य आगे बोले, 'पुत्र! मेरा नाम राजर्षि सम्मान की सूची में प्रथम स्थान पर है, अत: मुझे माया जाल में उलझा कर उस सूची से मेरा नाम साफ कराने का प्रबंध न कर।'
आचार्य श्री की व्यथा-कथा सुन मुन्नालाल ने मक्खन की मात्रा में वृद्धि की और मालिश करते हुए बोला, 'हे, आचार्य! आप भी यदि 'माया' शब्द मात्र से व्यथित हो जाएंगे। आप ही यदि भयवश संयम का त्याग कर देंगे। तब इस देश की राजनीति कि दिशा-दशा क्या होगी, इसकी कल्पना मात्र से ही मेरा मन ऐसे कांपने लगता है, जैसे पवन वेग से पीपल के सूखे पात।'
त्वचा रोम के रास्ते मक्खन की चिकनाई आचार्य के अंतर्मन में प्रवेश हुई और शुष्क मन चिकनाई प्राप्त कर मुलायम हुआ। इस प्रकार मुन्नालाल का मक्खनी प्रयोग सफल हुआ। बगुले की भांति आचार्य श्री ने दाएं-बाएं गर्दन घुमाई और माया की दिशा में उड़ान भरी। 'प्रिय, पुत्र! तेरी बाल हट के सम्मुख मैं पराजित हुआ और निर्धारित विजन-मिशन को एक तरफ रख माया के रहस्य पर मद्धम-मद्धम प्रकाश डालता हूं। लेकिन मेरी नसीहत पर भी तू गंभीरता से विचार करना।'
''देवो न जानति कुतो मुनष्य:''
हे, प्रिय पुत्र! मनुष्य की तो औकात क्या मान्यवर राम जी भी अपनी माया का रहस्य नहीं जान पाए। रामजी की माया है, पुत्र!रामजी की माया। तू फिजूल ही क्यों इस लफड़े में पड़ता है।' 'पुत्र, बड़ी विचित्र है माया की 'माया'! पुत्र! क्षण-प्रतिक्षण रूप परिवर्तन करना उसकी प्रकृति है। पुरातन काल से ही ऋषि-मुनि मायाजाल से दूर रहने की नेक सलाह देते आए हैं। मगर मोह के वशीभूत मनुष्य उसके मायाजाल में उसी प्रकार फंसता चला जाता है, जैसे अन्न के दाने देखकर जाल में कबूतर। '
प्रिय पुत्र! शंकराचार्य ने माया को असत्य कहा, भ्रम कहा, रज्जू में सर्प के समान कहा और दादा कबीर ने उसे मोहिनी कहा। उसका मोहिनी रूप देखकर मनुष्य उसी प्रकार अपना कंट्रोल खो बैठता हैं, जिस प्रकार हल्दीराम की भुजिया का खुला पैकेट देखकर टीवी बाला। माया के मोहिनी रूप से आकर्षित मनुष्य उसके साथ गठजोड़ कर बैठता है और फिर मनु के वंशज का तमगा प्राप्त कर दर-दर भटकता फिरता है।'
'माया विषकन्या है, पुत्र! वह राजा को रंक बनाने की क्षमता रखती है। कल्याण की भावना से जंजाल में फंसे व्यक्ति को भी नहीं बख्शती। अच्छे-अच्छे तीसमारखाओं की तासीर बदल कर माया उन्हें मुलायम बनाने की क्षमता रखती है।'
'परम प्रिय मुन्नालाल! दादा कबीर भी माया के मोह में फंसे होंगे, उनके अनुभव से ऐसा ज्ञात होता है।'
''कबीरा खड़ा बजार में लिए लुकाठी हाथ। जो घर जारै आपना चलै हमारे साथ॥''
स्पष्ट है कि स्वार्थ का त्याग कर केवल कल्याण भावना के साथ ही दादा ने माया शिविर में प्रवेश किया होगा। मगर शिविर में प्रवेश पाते ही वह भी ठगे रह गए होंगे। अपने अनुभव के आधार पर तभी तो उन्होंने कहा, 'माया महा ठगिनि हम जानी। तिरगुन फांस लिए कर डोलै, बोलै मधुर बानी॥''
'अंततोगत्वा दादा की स्थिति क्या हुई, ''कबिरा खड़ा बजार में, मांगे सबकी खैर। ना काहू से दोस्ती, ना काहू से बैर॥'' 'प्रिय पुत्र माया की चपत लगने के बाद मनुष्य दादा कबीर की ही तरह निष्काम-प्रवृति का हो जाता है।'
'उस दिन से आज तक बाजार में खड़ा कबीर चिल्ला-चिल्लाकर मनुष्य को माया से दूर रहने की नसीहत दे रहा है। मगर मनुष्य अनसुनी कर केवल यही दोहरा रहा है, ''माया तेरे तीन नाम परसी, परसा, परसुराम'' और उसके जंजाल में फंसता चला जा रहा है। अत: हे, पुत्र! तू माया का मोह त्याग, अन्य कोई शिविर तलाश। दीमक के समान माया तेरा जनाधार चाटती जा रही है। व्यर्थ में ही क्यों अपना जनाधार नष्ट कर रहा है, कबीर की मान, 'माया को महा ठगिनि जान।'
संपर्क : 9868113044

Monday, December 31, 2007
राजनीति में मूंछों का अल्पसंख्यक होना
ईमानदारी की तरह राजनीति में मूंछों का भी महत्व घटता जा रहा है। बालीवुड से राजनीति की तरफ पलायन करने वाले अभि-नेता भी मूंछ विहीन हैं।
मुझे नहीं मालूम की ईमानदारी व मूंछों के बीच कोई रिश्ता है या नहीं, मगर दोनों का साथ-साथ महत्वहीन होना पारस्परिक रिश्तों की तरफ इशारा अवश्य करता है। हमारी चिंता व चिंतन का विषय यहां ईमानदारी नहीं केवल मूंछें हैं, क्योंकि संवेदनशील दो मसले एक साथ उठाना हमारी कूवत से बाहर की बात है। आप यदि पसंद करे और आपके स्वभाव के अनुकूल हो तो मूंछों पर किए गए हमारे शोध से प्राप्त निष्कर्षो को आप ईमानदारी की दुर्गति पर भी लागू कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए हम आपको मौलिक अधिकार प्रदान करते हैं।
ऐसा नहीं है कि राजनीति से मूंछें डॉयनासोर अथवा गिद्ध गति को प्राप्त हो चुकी हैं। थोड़ी-बहुत मूंछें हैं, मगर उनमें से अधिकांश को मूंछें नहीं अपितु मूंछों के अवशेष ही कहना ज्यादा उचित होगा। ऐसी मूंछों की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर नहीं है। अत: उन्हें दलित मूंछें भी कहा जा सकता है।
भेड़ों के झुंड में ऊंट की तरह यदाकदा कुछ उच्च वर्गीय मूंछें भी दलित मूंछों की राजनीति करती दिखलाई पड़ जाती हैं, मगर उनका दायरा भी सीमित ही है और ताव नामक वंशानुगत गुण का असर उन पर कभी-कभार ही दिखलाई पड़ता है। कुल मिलाकर यह कहना अनुचित न होगा कि राजनीति में मूंछें अल्पसंख्यक होती जा रही हैं।
ऐसा क्यों हो रहा है, मूंछें अल्पसंख्यक क्यों होती जा रहीं हैं? ठहरे पानी में जलकुंभी की तरह यह प्रश्न एक अर्से से हमारी बुद्धि की पोखर पर काबिज है। उसे हम जितना हल करने का प्रयास करते हैं, जलकुंभी में गधे की तरह उसमें हम उतना ही फंसते जा रहे हैं। प्रश्न हल होने का नाम नहीं ले रहा है और हम हल करने की जिद्द नहीं छोड़ पा रहे हैं, अत: मूंछों से जुड़ा यह प्रश्न हमारे लिए 'मूंछ का सवाल' बन गया है।
गहन मंथन और विभिन्न किस्म के नेताओं से इस्क्लूसिव बात करने के उपरांत हम कुछ निष्कर्ष हमारे हाथ लगे, जिनका खुलासा आपके समक्ष प्रस्तुत है-
1. राजनीति अब मूंछों की लड़ाई नहीं रह गई है। स्थायित्व शब्द राजनीति में अर्थहीन हो गया है, इसलिए स्थायी दुश्मनी और दोस्ती का राजनीति में कोई अर्थ नहीं है, फिर चेहरे पर क्यों फिजूल ही में खर-पतवार उगाए जाएं?'
2. हालिया जमाने में हाल मूछंदर नेता का प्रगति कर पाना मुश्किल काम है। खुदा-न-खस्ता प्रगति कर भी ले तो बेचारा मलाई कैसे चाटेगा, क्योंकि मलाई चाटने के वक्त मूंछें आड़े आ जाती हैं। मूंछों के बावजूद मलाई चाटने का दु:साहस किया भी तो आधी मलाई मूंछों पर चिपक कर रह जाएगी। मलाई भी पूरी हाथ नहीं लगेगी और जग हंसाई मुफ्त में हो जाएगी। जिसे पता नहीं, उसे भी पता चल जाएगा कि नेता मलाई चाट है।
3. मलाई चाटना नेता की मजबूरी है। मलाई न चाटे तो आकाओं को रोज-रोज मक्खन लगाने के लिए इतना मक्खन कहां से लाएगा? मक्खन लगाने और मलाई चाटे बिना राजनीति नहीं चला करती। अत: राजनीति में अस्तित्व बरकरार रखने के लिए मूंछें नहीं, मलाई आवश्यक है। देवता भी मलाई प्रेमी होते थे अत: मूंछ नहीं रखते थे। आधुनिक देवता भी उसी देवत्व परंपरा का निर्वाह कर रहे हैं।
4. राजनीति में कदम जमाने और जमे कदम उखाड़ने के लिए किसी की नाक का बाल बनना भी परम आवश्यक है और मूंछ इस परम आवश्यकता की पूर्ति में बाधक हैं। फिर मूंछ का भार फिजूल में ही वहन क्यों किया जाए?
5. राजनीति में मूंछों के अल्पसंख्यक होने का एक मात्र कारण पूंछ का विकसित होना है, क्योंकि राजनीति में पूंछ वालों की ही पूछ है। अत: मूंछें साफ होती गई और पूंछ लंबी होती चली गई।
इस प्रकार राजनीति में मूंछ अल्पसंख्यक होती जा रही है। आप चाहें तो राजनीति में ईमानदारी विलुप्त होने के पीछे भी मेरे इन्हीं शोध निष्कर्ष को लागू कर सकते हैं।

Saturday, December 29, 2007
कहानी जंगल की
यह व्यंग्य निठारी काण्ड पर लिखा था। निठारी काण्ड जिसमें एक-एक कर लगभग 32 बच्चे लापता हो गए थे। एक वर्ष पूर्व आज ही के दिन 29 दिसंबर 2006 को इस काण्ड का खुलासा हुआ था। नोएडा-निठारी गांव के सेक्टर 31 स्थित नाले से लगभग 19 मासूम बच्चों के कंकाल मिले थे। पता चला कि मासूमों को हवस का शिकार बना कर नर-पिशाच उनकी हत्या कर देते थे और शव के टुकड़े-टुकड़े कर नाले के हवाले कर दिए। ये सभी अमानवीय कर्म इसी सेक्टर की डी-5 कोठी में हुए। कोठी के मालिक मोनिंदर सिंह पंढेर और उसके नौकर सुरेंद्र सिंह कोहली पर गाजियाबाद की एक अदालत में इस काण्ड से संबद्ध लगभग 19 मुकदमे चल रहे हैं। आरोप है कि सुरेंद्र बच्चों को बहका-फुसला कर कोठी के अंदर लाता था और हत्या करने के बाद शव के साथ दुष्कर्म करता था। इस पूरे मामले में कोठी मालिक पंढेर का भी हाथ बताया जाता है।
जंगल का राजा उदार हृदय था। यह उसके उदारता का ही परिचायक था कि बंदर उसके राजनैतिक सलाहकार व कार्यकत्र्ता थे और लकड़बग्घे व जंगली कुत्ते उसके राज्य में कानून-व्यवस्था कायम रखने का काम संभाले हुए थे। उसके राज में भेड़ियों की गिनती प्रभावशाली जीवों में होती थी, यह भी राज के उदार हृदय होने की जीवंत उदाहरण है। उस जंगल का एक हिस्सा काफी संपन्न व धन-धन्य से परिपूर्ण था। भेड़िये, लकड़बग्घे, कुत्ते और तेजतर्रार बंदर वहाँ अपनी-अपनी नियुक्ति कराने व बसने की जुगत में लगे रहते थे।
रोजी-रोटी की तलाश में जंगल के दूसरे हिस्सों से भेड़-बकरियों के कुछ परिवार भी वहाँ आकर बस गए। वे दिन भर मेहनत-मजदूरी करते और अपने परिवार को पालते। रोजगार के साधन उपलब्ध होने के कारण भेड़-बकरियों के दिन चैन से कटने लगे। मगर दुर्भाग्य की उनका सुख-चैन ज्यादा दिन तक कायम न रह सका।
दरअसल जंगल में भेड़िये तो पहले ही से प्रभावी थे। ऐसे ही प्रभावशाली एक भेड़िये की निगाह निरीह भेड़-बकरियों के मेमनों पर पड़ गई। मेमने की लजीज मांस और वह भी सहज रूप से मिल जाए, भेड़िये के लिए इससे सुखद बात और क्या हो सकती थी। अत: भेड़िये ने मेमनों पर हाथ साफ करना शुरू कर दिया।
एक मेमना गायब हो गया, उसके माता-पिता को चिंता हुई, किंतु सोच कर शांत बैठ गए कि इधर-उधर कहीं चरने चला गया होगा, आ जाएगा। मेमना जीवित होता, तो अवश्य आता, किंतु उसे तो भेड़िया अपना भोजन बना चुका था।
मेमना वापस नहीं लोटा, उसकी माँ रोने लगी, उसकी आवाज जंगल में सुनाई दी। रोने की आवाज कानून के रखवाले लकड़बग्घों के कान तक पहुंची, किंतु कुछ हुआ नहीं, क्योंकि भेड़-बकरियों का रोने से लकड़बग्घों की संवेदना जागृत नहीं होती है। कहते हैं कि यह प्रकृति का नियम है।
पहले दिन एक परिवार के रोने की आवाज जंगल में गूंजी, धीरे-धीरे एक-एक कर रोने की बहुत सारी आवाजें उसमें शामिल होने लगी। दरअसल भेड़िया एक-एक कर 25-30 मेमने खा गया था।
जब भी किसी का बच्चा गायब होता, उसके माता-पिता कानून के रखवाले लकड़बग्घों के पास जाते, लकड़बग्घे उन्हें टला देते। टाल देना उचित भी था, क्योंकि जंगल के विशिष्ट जीवों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता थी, उसी का भार उनके ऊपर काफी था। वैसे भी कानून-व्यवस्था का भेड़-बकरियों से कोई खास सरोकार होता भी नहीं है। एक-दो मेमने यदि कहीं गुम हो भी गए तो जंगल की सुरक्षा को कौन खतरा पैदा हो गया!
रोने की आवाज धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगी, आवाज राजा के राजनैतिक कार्यकर्ता बंदरों के कानों तक पहुंची। कुछ कान खड़े हुए, किंतु व्यर्थ। पता किया, अरे यह तो भेड़- बकरियों के रोने की आवाज है! उनका दर्द सुना जाए, मगर क्यों, बंदर-बांट के लिए उनके पास कुछ भी तो नहीं है!
बंदरों का सरदार बोला, छोड़ो अभी चुनाव भी तो आस-पास नहीं हैं, हों भी तो क्या है, बाहर से आए हुए हैं, उनके वोट भी कितने हैं! भेड़-बकरियों का दुख भूल सभी बंदर अपने आकाओं की सेवा-सुश्रुसा में लग गए।
भेड़-बकरियों के परिवार रोते रहे, भेड़िया निर्भय पूर्वक उनके बच्चों का शिकार करता रहा। पीड़ित परिवार के रोने की आवाज से आजिज कानून-व्यवस्था के रखवाले लकड़बग्घों ने भेड़िये को गिरफ्तार किया भी, किंतु भेड़िये के सामने लकड़बग्घे की क्या औकात और उस पर भी भेड़िया रुसूख वाला हो। भेड़िया मुक्त कर दिया गया और मेमने निगलने का उसका क्रम जारी रहा।
रोने वालों की तादाद बढ़ती चली गई और रोने की आवाज चीख में तब्दील होने लगी। उनकी श्रेणी के भयभीत अन्य जीव भी उनकी आवाज में आवाज मिलाने लगे। आस-पास के जंगलों के जीवों का ध्यान आकर्षित हुआ। उसी दौरान जंगल के चुनाव भी नजदीक आ गए। जंगल का समूचा तंत्र सक्रिय हो गया, राजा को चुनाव में फिर विजयी बनाना था।
सुना गया है, हत्यारे भेड़िया पुन: गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित परिवारों के सामने हरी घास के कुछ तिनके भी डाल दिए गए हैं। यह कहानी निठारी के जंगल की है।
अब देखना यह है कि आगे क्या होता है। आगे कुछ होगा, तभी कहानी आगे बढ़ेगी, वरन् कहानी यहीं समाप्त समझो।

Friday, December 28, 2007
तसलीमा : अतिथि देवो भव!
तसलीमाऽऽऽ! .. अतिथि देवो भव! यह पूरा देश तुम्हारा है, तसलीमा! तुम बंगाल से आंध्र तक श्रीनगर से कन्या कुमारी तक दिल्ली से झूमरीतलैया तक जहां चाहो रह सकती हो। हमें कोई एतराज नहीं। मगर तसलीमा तुम्हारी सुरक्षा भी तो आवश्यक है, ना! तुम्हारे जैसे बहुमूल्य रत्न को हम खोना नहीं चाहते, अत: तिहाड़ सहित किसी भी प्रदेश की जेल चुन सकती हो। वहां कोई कट्टरपंथी तुम्हें टेढ़ी नजर से देखने की भी जुर्रत नहीं कर पाएगा और एकांत में तुम्हारी लिखाई-पढ़ाई भी ठीक तरह से चलती रहेगी। ठीक है, ना तसलीमा !तसलीमाऽऽऽ! ..क्या कहा तुमने? धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र में बिना किसी अपराध के कैद! अरे, नहीं, नहीं! .. मन से नकारात्मक विचारों का त्याग करो! हां! ..हमारा राष्ट्र धर्मनिरपेक्ष है। हम सभी धर्मो को एक निगाह से देखते हैं, अर्थात 'सर्वधर्म समभाव'। अत: खुदा के बंदों की भावनाओं का खयाल तो करना ही पड़ेगा ना, तसलीमा! वरन् लोग कहेंगे कि भारत सर्वधर्म समभाव के सिद्धांत से विचलित हो गया!
वैसे भी तसलीमा तुम जानती ही हो, 'खुदा महरबान तो गधा पहलवान!' तुमने खुदा के बंदों को ख्वाहमख्वाह नाराज कर दिया। अब देखना! खुदा के बंदे नाराज होंगे, तो भला खुद नाराज क्यों नहीं होगा!
तुम्ही बताओ तसलीमा, क्या जरूरत थी खुदा और उसके बंदों को नाराज करनी की! खुदा जब नाराज है, तो भला तुम पहलवान कैसे हो सकती हो। हमारी बात मानो और एकांतवास में चली जाओ, वहां रह कर खुदा की इबादत करना। खुदा को महरबान करना, खुदा के बंदों को खुश करना। फिर जब खुदा की महरबानियों से गधा पहलवान हो सकता है, तुम तो नेक इनसान हो, तुम्हें पहलवान बनने से कौन रोक सकता है।
तसलीमाऽऽऽ! ..नहीं, तुम उदास न हो! चेहरे पर खिंची इन उदास रेखाओं को सूखे रेत में खिंची लकीरों की तरह झाड़ दो।
हाँ! ..अवश्य! हमने कब मना किया? इस देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है! तभी तो..! तुम्हारी स्वतंत्रता तनिक बाधित हो गई! अब देखो! तुम्हारी अभिव्यक्ति पर उन्होंने अपनी अभिव्यक्ति दे मारी! अब उनकी अभिव्यक्ति की अनदेखी कर देते तो जाहिर सी बात है, हम पर अभिव्यक्ति के मौलिक अधिकार के हनन का आरोप लग जाता! सरकार किसी की भी हो, इतना संगीन इलजाम अपने ऊपर कैसे ले सकती है!
हां! अभिव्यक्ति तुम्हारी भी है! हम इससे कब इनकार करते हैं! किंतु, तसलीमा! तुम्हारी अभिव्यक्ति बांग्लादेश से जुड़ी है और उनकी अभिव्यक्ति इसी देश से। उनकी अभिव्यक्ति तुम्हारी अभिव्यक्ति पर तनिकभारी पड़ती है। वैसे भी तुम्हारी अभिव्यक्ति को यदि हम तरजीह देते तो हमारे मित्र बांग्लादेश की सरकार हम पर आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने की तोहमत जड़ देती। कूटनीतिक संबंध भी तो कोई चीज होते हैं, न तसलीमा!
हां, तसलीमाऽऽऽ! ..तुमने सत्य कहा! हम स्वीकारते हैं, हमारी अदालत स्वीकारती है, हाजिर-नाजिर जान कर तुमने जो भी कहा सत्य कहा! परंतु तुमसे किसने कहा था, सत्य उच्चारण के लिए!
सुनो, तसलीमा! सत्य हमेशा ही अप्रिय होता है और भारतीय संस्कृति में अप्रिय सत्य वाचन निषेध है। हम भी तो इसीलिए कभी सत्य-उच्चारण नहीं करते। असत्य बोलना हमारी प्रकृति नहीं है। सांस्कृतिक-मजबूरी है! अब तुम्ही बताओ तुम्हारा सत्य झुठला कर हमने कौन जुर्म किया? अरे, भाई! अपनी संस्कृति का ही तो अनुसरण किया! कौन नहीं चाहेगा अपनी संस्कृति का पोषण करना?
तसलीमाऽऽऽ! ..तुम नहीं जानती कि धर्म कोई भी हो सभी भावनाओं की खोखली जड़ों पर टिकें हैं। जरा सी आहट होती है, तो भावनाएं आहत हो जाती हैं, धर्म खतरे में पड़ जाते हैं। तुम्हारा सत्य आहत नहीं, भावनाओं को हताहत करने वाला है! हिंसा के लिए हमारी संस्कृति में कोई स्थान नहीं है। हम और हमारी संस्कृति अहिंसावादी है, मगर हमारे दिल में तुम्हारे लिए स्थान है। तुम जहां चाहो वहीं रहो, मगर----!
संपर्क : 9868113044
Wednesday, December 26, 2007
कुछ नए मुहावरे गढ़ो
जमाना बदल गया है, चाल बदल गई। बहुत कुछ पुराना पड़ गया है। पुराना औचित्यहीन हो गया है। नया प्रासंगिक है। कुछ नए मुहावरे गढ़ो। पुराने मुहावरों की लकीर कब तक पीटते रहोगे। कब तक लकीर के फकीर बने रहोगे। पुराने मुहावरों से युक्त साहित्य बासी-बासी से लगता है। गरीबी रेखा के नीचे का बाशिंदा सा लगता है। साहित्य राजनीति नहीं है कि गरीब और गरीबी को हटाने का शोर तो मचाया जाए, मगर स्वहित के कारण उन्हें बरकरार रखा जाए।
राजनीति में गरीबी और गरीब की स्थिति वही है, जैसी मु़गले-आजम में बेचारी अनारकली की थी। किंग अकबर ने उसका जीना मुहाल कर दिया था और प्रिंस सलीम ने उसका मरना। बेचारी कनीज अनारकली जीवन और मृत्यु के बीच फुटबाल बनी रही और फिल्म दी एण्ड हो गई।
अकबर की तरह महंगाई गरीब का जीने नहीं दे रही है और राजनीति उसे मरने नहीं दे रही है, क्योंकि नेता प्रिंस सलीम की तरह गरीब से प्यार करते हैं, क्योंकि गरीब के बूते ही उनकी राजनीति चलता है। लेकिन साहित्य राजनीति नहीं है, अत: अप्रासंगिक गरीब मुहावरों से कैसा मोह। अत: नए मुहावरे गढ़ो साहित्य को गरीबी रेखा से ऊपर लाओ।
थोड़ा विचार कीजिए, 'पानी उतरे चेहरे' अथवा 'चेहरे का पानी उतर गया' जैसे घिसे-पिटे मुहावरों का अब औचित्य क्या? जब समूचा ब्रह्मंाण्ड जल संकट से जूझ रहा है। पृथ्वी के चेहरे से पानी उतर कर रसातल की और गमन कर रहा है। पानी को लेकर चौथे विश्व युद्ध की संभावनाएं व्यक्त की जारी हैं। संकट के ऐसे हालात में पानीदार चेहरों का मिलना, क्या रेगिस्तान में कमल खिलना सा नहीं लगता है?
खुदा-न-खास्ता कहीं पानीदार चेहरा मिल जाए तो उसको रोमन अंदाज में ममी बनाकर सुरक्षित रख देना चाहिए ताकि आने वाली शुष्क संतान देख सके कि कभी इनसानी चेहरे भी पानीदार हुआ करते थे। मेरा मानना है कि जल-संकट के इस जमाने में चेहरे पर पानी चढ़ा कर रखना जमाखोरी है, जन-विरोधी है। वैसे भी अब रहीम दास जी का जमाना तो रहा नहीं कि पानी बिना मोती, मानस, चून के उबरने पर सवालिया निशान लगा हो? इस जमाने में तो वे ही मानस तरक्की करते हैं, जिनके चेहरे पानी उतरे होते हैं। आज के जमाने में चेहरे का पानी तरक्की में बाधक है। फिर कोई क्यों चेहरा पानी से तर रखेगा। तब 'चेहरों का पानी उतरना' अथवा नकारात्मक दृष्टिं से 'पानी उतरे चेहरे' जैसे मुहावरों का औचित्य क्या?
जहाँ तक रही चून (आटा)की बात तो गरीबी में कौन कमबख्त आटा गीला करना चाहेगा? मोती भी अब मानस चेहरों की तरह कहां पानीदार मिलते हैं। नकली पानी चढ़े मोती ही अब सच्चे मोती कह लाते हैं!
मुहावरा 'शर्म से पानी-पानी होना' भी अब दकियानूसी लगता है। पानी-संकट के दौर में मामूली सी बात पर पानी-पानी होकर पानी जाया करने का औचित्य क्या? सीधी-सीधी राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सा लगता है। शर्म तरक्की में बाधक है। बिंदास होना प्रगति का सूचक है। बदले ऐसे हालत में पानीदार मुहावरों का त्यागना ही उचित है। मुहावरा 'चुल्लू भर पानी में डूबना' भी अपनी प्रासंगिकता खोता जा रहा है। शर्म-हया से मुक्त बिंदास जमाने में चुल्लू भर पानी की आवश्यकता क्या रह गई है?
वृद्धि के संदर्भ में सुरसा जी का मुंह, हनुमान जी की पूंछ और द्रोपदी के चीर से संबद्ध मुहावरे मुझे प्राणी-अत्याचार से लगते हैं।
सुरसा जी ने अपने मुंह के विस्तार का कमाल हनुमान जी को समुद्र लांघने के दौरान केवल एक बार दिखलाया था। उसके बाद उसका मुंह फिर कभी वृद्धि को प्राप्त हुआ हो इसका संदर्भ कहीं नहीं मिलता। उसी प्रकार बेचारे हनुमान जी ने रावण दरबार में आसन न मिलने पर ही अपनी पूंछ का कमाल दिखलाया था।
द्रौपदी का चीर भी महंगाई की तरह वृद्धि को प्राप्त नहीं होता रहा था! चीरहरण के समय कृष्ण भगवान की कृपा से चीर का कमाल देखने में आया था। पता नहीं एकबार की घटना के आधार पर मुहावरे क्यों गढ़ दिए गए और तब से आज तक क्यों संदर्भ बे संदर्भ बार-बार उन्हें उछाल कर उन पर अत्याचार किया जा रहा है?
द्रौपदी के चीर का अब औचित्य क्या? आजकल की द्रौपदियों ने तो चीर की पीर का मर्म समझ कर चीर का परित्याग ही कर दिया है। चीर होगा तो चीर की पीर भी होगी! न चीर होगा और न ही किसी दुर्योधन-दु:शासन को चीरहरण करने का कष्ट करना पड़ेगा! जब चीर ही अपना अस्तित्व अपनी प्रासंगिकता खो चुका है, तब द्रौपदी के चीर की लकीर पीटने का औचित्य क्या? मुझे तो ऐसा लगता है कि दुर्योधन ने जिस सद्कार्य को एक बार किया था, आज के साहित्यकार इस मुहावरे का प्रयोग कर उस सद्कार्य को बार-बार दोहरा रहे हैं! इस मुहावरे को उछाल कर आधुनिक द्रौपदियों को पीर पहुंचाने का औचित्य क्या है?
सुरसा जी का मुंह, हनुमान जी की पूंछ और द्रौपदी का चीर एक बार वृद्धि को प्राप्त हुए थे। महंगाई निरंतर वृद्धि को प्राप्त हो रही है, तो क्यों न वृद्धि के संदर्भ में महंगाई को खींचा जाए!
'गधे के सिर से सींग का गायब होना!' भला कोई पूछे, जब गधे के सिर पर कभी सींग रही नहीं तो गायब होने का अर्थ क्या? बेमतलब बेचारे गधे को बदनाम किया जा रहा है। एक निरीह जीव पर अत्याचार किया जा रहा है। पता नहीं क्यों और किसने गायब होने के संदर्भ में औचित्यहीन मुहावरा गढ़ दिया? साहित्यकारों को चाहिए कि बेमतलब के ऐसे सभी मुहावरों के प्रयोग पर प्रतिबंध का फतवा जारी कर दें। उसके स्थान पर 'चोली से दामन गायब' मुहावरा प्रचलन में लाया जा सकता है।
दरअसल घनिष्ठ संबंध दर्शाने के लिए 'चोली दामन के संबंध' को मुहावरे के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। जबकि पारदर्शी इस युग में चोली दामन के मध्य संबंध विच्छेद हो गया है! जब संपूर्ण तन-मन से ही दामन गायब है, तो मुहावरे के जरिए चोली के ऊपर दामन का बोझ डाल कर उसके प्रति यह हिंसा क्यों?
यूं तो चोली भी अब निरंतर संकुचन की दिशा में प्रगति पर है। चोली अब चोली नहीं रही और दामन भी बे-दम है, फिर मुहावरे के रूप में चोली-दामन के संबंध को बदनाम क्यों किया जाए?
गधे को मुक्ति प्रदान कर उसके स्थान पर 'चोली से दामन गायब' मुहावरा ही उचित रहेगा। ऐसा करने से साहित्य को एक नया मुहावरा भी मिल जाएगा और साहित्य में सौंदर्य भी बरकरार रहेगा!
मेरा सुझाव है कि घनिष्ठ संबंधों की व्याख्या करने के लिए 'राजनीति में भ्रष्टाचार' जैसे सटीक संबंधों को मुहावरों के रूप में प्रयुक्त किया जा सकता है। दूध-दूध नीं रहा पानी-संकट के कारण जनमानस त्राहिमान-त्राहिमान कर रहा है, फिर चोली-दामन के संबंध की तरह दूध में पानी का एकाकार औचित्यहीन हो गया है! दूध-पानी-मिश्रण के स्थान पर 'राजनीति में अपराध' के सुदृढ़ मिश्रण को मुहावरे के रूप में प्रयुक्त किया जाना चाहिए! उदाहरण के रूप में, ''आओ, प्रिय! हम-तुम राजनीति में भ्रष्टाचार'' अथवा ''राजनीति में अपराध की तरह'' एकाकार हो जाएं!
अब कोई साहित्यकारों से पूछे कि प्रियतमा के मुखड़ा चांद सा क्यों? उस चांद पर, जहां जीवन की संभावना तक नहीं! जब मैं कहता हूं, 'प्रिय तुम्हारा मुखड़ा चांद सा है!' तो लगता कि वह प्राण -प्रिय नहीं प्राण-प्यासी है! अरे, भाई! 'सेक्सी-सेक्सी' कोई जीवंत उपमा तलाश करो! उदाहरण के रूप में, ''प्रिय! तुम्हारा मुख प्रियंका चोपड़ा, मल्लिका सहरावत, बिपासा बसु, आदि-आदि के मुख जैसा सेक्सी सेक्सी है!'' प्रियतमा भी खुश और प्रियतम् भी!
बॉस के सभी इंक्रीमेंटी वायदे 'नेताई आश्वासन' निकले। कितना प्रगतिशील एवं आधुनिक मुहावरा हो सकता है। साहित्य से बासीपन समाप्त करो। कुछ-कुछ आधुनिक, कुछ प्रगतिशील मुहावरे खोजो। साहित्यकारों, भाषाविदों को मेरे सुझाव पर सहानुभूति पूर्वक विचार करना चाहिए और साहित्य को सेक्सी-सेक्सी बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए।

Monday, December 24, 2007
मौत का सौदागर

गुजरात में मोदी भइया जीत गए! ..बधाई!! मोदी भइया को नहीं, सोनिया मइया और राहुल भइया को! दोनों ने जी तोड़ मेहनत की थी! मेहनत रंग लाई, मोदी भइया ने विजय पाई! सोनिया-परिवार यदि मेहनत न करता तो इस बार मोदी भइया के गले में हार का हार ही पड़ने की संभावना थी। मोदी जी को भी सोनिया -परिवार का शुक्रगुजार होना चाहिए और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करना चाहिए!
केवल मोदी भइया को विजयी बनाने का श्रेय ही सोनिया मइया के खाते में नहीं जाता, संसदीय शब्दकोष को शब्द-संपन्न करने का श्रेय भी इस बार उन्हीं के खाते में जाता है! सोनिया मइया ने सदियों से उपेक्षित शब्दों को संसदीय सम्मान दिया है। मसलन बेईमान, झूठा और मौत का सौदागर आदि आदि। ये ऐसे बदकिस्मत शब्द थे, जिन्हें अभी तक संसदीय शब्दकोष में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ था। बस बेचारे गली-मोहल्लों में ही भटकते फिर रहे थे। सोनिया मइया के प्रयास से उपेक्षित इन शब्दों को तो सम्मान प्राप्त हुआ ही है। संसदीय शब्दकोष की भी गरिमा बढ़ी है। इससे पूर्व ऐतिहासिक और सामाजिक मूल्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले शिखण्डी, दलाल व मसखरा जैसे शब्दों को संसदीय शब्दकोष में प्रवेश दिलाकर उसकी गरिमा में चार नहीं दर्जनों चांद जड़े गए थे।
प्रचार नकारात्मक और सकारात्मक प्रचार-प्रचार होता है। नकारात्मक प्रचार सकारात्मक कहीं ज्यादा प्रभावी होता है। 'बदनाम हुए तो क्या नाम न होगा!' नकारात्मक प्रचार का यह मूलमंत्र है। जो व्यक्ति नकारात्मक प्रचार के इस मूलमंत्र को मोदी भइया की तरह आत्मसात कर लेता है, मजबूरन ही सही विजय श्री उसी का वरण करती है। मैदान चुनाव का हो या युद्ध का येन केन प्रकारेण विजय प्राप्त होनी चाहिए। गुजरात चुनाव में वही हुआ भी। हो सकता है, जब सोनिया मइया ने 'मौत का सौदागर' जैसे मुहावरों का प्रयोग किया था, तब मोदी भइया को उसका स्वाद नीम चढ़े करेले सा लगा होगा, मगर अब..! और अब मधुमेह की व्याधि से मुक्ति मिल गई ना। मधु-वर्ष संपन्न करने के लिए पूरे पांच वर्ष की अनुमति मिल गई ना! सोनिया मइया मौत के सौदागर का रहस्य सार्वजनिक न करती तो गुजरात की जनता मौत के सौदागर को पूरे पांच वर्ष राज्य करने का लाइसेंस न देती।
इस बार संसदीय शब्दकोष को शब्द-संपन्न करने से मोदी भइया तनिक चूक गए और सोनिया मइया सफल हो गई। सोनिया जी इस देश की सफलतम् नेत्रियों में से एक हैं! मोदी जी इस बार गच्चा क्यों खा गए? यह भी एक विचारणीय प्रश्न है। दरअसल मोदी जी कमल के समान कोमल भावना से संपन्न भाजपा-नेता हैं। भाजपाई भावनाएं छुईमुई के पौधे से भी ज्यादा छुईमुई होती हैं, संवेदनशील होती हैं। छुईमुई के पौधे की भावनाएं तर्जनी देखकर आहत होती हैं, किंतु भाजपा की कोमल भावनाएं तर्जनी के विचार-मात्र से आहत हो जाती हैं। सूरज बादलों के साथ लुकाछिपी का खेल खेलता है और कमल यह सोचकर मुरझा जाता है कि सूरज डूब गया। ऐसा ही हुआ मोदी जी के साथ।
मोदी भइया अब तो उदासी का त्याग करो। मुरझाए कमल को सूरज के दर्शन कराओ। देश तुम्हें याद रखेगा, मान जाओ! हम जानते हैं, 'देश मुझे याद न रखे' मोदी भइया का यह कहना भी कोमल भावना आहत होने की ओर संकेत करता है। मेरे जैसा टटपूंजिया भी जब ऐसी सद्इच्छा रखता है कि यह देश मुझे याद करे, तब यह कैसे संभव है कि मोदी जी इसके इच्छुक न हों। भावनाएं जब आहत हो जाती हैं तो कमजोर मन की इच्छाएं भी निराशा के वशीभूत अनिच्छा में तबदील हो जाती हैं। मोदी जी की आहत भावनाओं पर मरहम लगाने के उद्देश्य से मैं कहना चाहूंगा, निराश न हों, क्योंकि देश कृतघ्न प्रकृति के नहीं हुआ करते हैं। यह देश गांधी को याद करता है तो गौडसे को भी नहीं भूला है। उसे राम याद है तो रावण भी उसकी स्मृति में शेष है। देश कृष्ण का स्मरण करता है तो कंस को भी नहीं भूला है। हिटलर अभी तक विश्व-स्मृति में है। नेपोलियन को कौन भूला है। मुसोलिन को भी उसके देशवासी याद करते हैं। यह बात अलग है कि इन महानुभावों का स्मरण कर देश के तंत्रिकातंत्र में कंपन उत्पन्न हो जाता है, किंतु देश की स्मृति में आज भी वे शेष हैं। व्यक्ति अपने सद्कर्मो के कारण याद किये जाते हैं और सद्कर्मो का खाता आपका भी चकाचक है। अत: मोदी जी चिंता का त्याग करो, देश तुम्हें याद रखेगा। यह देश कृतघ्न नहीं है! तुम भी कृतघ्नता का त्याग करो और सोनिया मइया के नाम बधाई संदेश ई मेल कर दो!
फोन-9868113044
Subscribe to:
Posts (Atom)