हम प्रसन्न हुए दुर्योधन!
युद्धिष्ठिर चुनाव की तैयारी में हैं, अफवाह वेग से यह समाचार समस्त हस्तिनापुर राज्य में फैल गया। इस समाचार ने कौरव शिविर में भी चिंता का प्रसारण कर दिया। समाचार सुनते ही दुर्योधन मामा शकुनि की शरण में गया और इंद्रप्रस्थ क्षेत्र से ही चुनाव मैदान में उतरने की इच्छा व्यक्त की। भांजे की इच्छा सुन शकुनि मुसकराते हुए बोला-चुनाव और तुम! नहीं, भांजे! चुनाव-संघर्ष में उतरना तुम्हारे जैसे स्वाभिमानी व्यक्तियों के बूते की बात नहीं है। उसके लिए अहंकार का त्याग कर अपमान सहन करने की क्षमता अर्जित करनी होगी और वह तुम्हारा अहंकार तुम्हें करने नहीं देगा।
अट्टहास कर दुर्योधन बोला- चिंता न करे, मामाश्री! भांजा तुम्हारा ही हूं। द्यूत-क्रीड़ा के सभी हुनर मैंने कण्ठस्थ कर लिए हैं। शकुनि ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा- किंतु भांजे! टिकट का निर्धारण करने वाली चुनाव समिति में नेता होते हैं और नेता शकुनि से भी दो पग आगे ही होते हैं। शकुनि की शंका सुन आत्मविश्वास के साथ दुर्योधन बोला- बस, मामाश्री आशीर्वाद दो, लोकतंत्र का ऐसा कौन सा पाशा है, जिसे तुम्हारा यह भांजा फेंकना नहीं जानता है। शकुनि का आशीर्वाद प्राप्त कर दुर्योधन भी संगठन कार्यालय की ओर कूंच कर गया।
प्रत्याशी चयन समिति के समक्ष राजकुमार दुर्योधन प्रस्तुत हुआ। समिति सचिव आसन ग्रहण करने के लिए राजकुमार दुर्योधन की तरफ संकेत करता, उससे पहले ही उसने स्वर्ण जड़ित मंजूषा उसके समक्ष रख दी।
आश्चर्य चकित समिति अध्यक्ष ने पूछा, 'वत्स दुर्योधन! यह क्या?'
राजकुमारोचित्त अट्टहास करते हुए दुर्योधन बोला, 'श्रद्धेय! संगठन-कोष के लिए एक हजार स्वर्णमुद्राएं हैं।' चुनाव समिति के सदस्यों ने अध्यक्ष की तरफ देखा और उसने मंजूषा अंदर पहुंचाने का संकेत किया। इसके बाद सवाल-जवाब का दौर शुरू हुआ।
अध्यक्ष का पहला प्रश्न था, 'राजकुमार! इंद्रप्रस्थ में तो जनाधार पांडवों का है। वहां से आपके विजयी होने की संभावना क्षीण लगती हैं!'
दुर्योधन ने फिर अट्टहास किया और बोला, 'जनाधार! यह किस चिड़िया का नाम है? चुनाव जनाधार के नहीं बाहुबल से जीते जाते हैं। इंद्रप्रस्थ संसदीय क्षेत्र में उतने भी मतदान-केंद्र नहीं हैं, जितने की मेरे भ्राता हैं। प्रत्येक मतदान-केंद्र पर एक-एक भ्राता नियुक्त करने के उपरांत भी भ्राता शेष रह जाएंगे।'
'अच्छा! दुर्योधन, तुम्हारे साथ पहलवान कितने हैं?'
दुर्योधन बोला, 'सौ क्या अपर्याप्त हैं? सौ भ्राताओं के अतिरिक्त कर्ण जैसे महारथी मेरे ध्वज वाहक होंगे।'
सचिव ने सवाल किया, 'मगर राजकुमार! कर्ण तो दानवीर है, यदि माता कुंती ने उससे पुन: कुंडल व कवच मांग लिए तो बना बनाया पूरा खेल क्या बिगड़ नहीं जाएगा?'
गदा हवा में लहराते हुए दुर्योधन बोला, 'नहीं, वह युग बीत गया है, जब कर्ण फाख्ता उड़ाया करते थे। मित्र कर्ण बार-बार त्रुटि दोहराने के आदि नहीं हैं। माता कुंती यदि विवश करती भी हैं, तो नकली कुंडल-कवच लाकर उन्हें दे दिए जाएंगे।'
राजकुमार दुर्योधन की हाजिर जवाबी और उसके चेहरे पर प्रकट आत्मविश्वास के भाव देख समिति के सभी सदस्य आश्चर्यचकित थे। सचिव ने अध्यक्ष की तरफ निहारा और उसके कान में फुसफुसाय, 'आदमी काम का लगता है, महाराज!'
अध्यक्ष ने सिर हिला कर सचिव का समर्थन किया। साथ ही अध्यक्ष ने सवाल किया, 'यह तो उचित है कि तुम्हारे पास पर्याप्त बाहुबल है और उसके सहारे तुम मतदान केंद्रों पर बलात अधिकार कर कूटमत की रणनीति में अवश्य ही सफल हो जाओगे, किंतु सफलता प्राप्त करने के लिए कूटनीति का ज्ञान रखने वाला भी तो कोई होना चाहिए। क्या तुम्हारे पास ऐसा कोई कूटनीतिज्ञ है?'
दुर्योधन ने एक लंबी सांस ली और अध्यक्ष की तरफ इस प्रकार देखा, मानो उसके सामान्य ज्ञान पर तरस आ रहा हो। हथेली से अपना भाल रगड़ते हुए वह बोला, 'महाराज! क्या आप मामाश्री शकुनि से परिचित नहीं हैं? संपूर्ण आर्यावर्त्त में उनसे बड़ा कूटनीतिज्ञ कोई दूसरा कोई है?'
विशालकाय मूंछों को उंगलियों से रगड़ते हुए दुर्योधन ने आगे कहा, 'मामा शकुनि अपनी हथेलियों के बीच जब चौपड़ के पासे रगड़ते हैं, तो अच्छे-अच्छों को पसीने छूट जाते हैं। अरे, मेरा मामा तो वह हस्ती है, जो बर्फ से बने घर में भी आग लगा दें। अल्पमत को बहुमत में और बहुमत को अल्पमत में परिवर्तित कर दे। संदेह के बीजारोपण कर स्पष्ट बहुमत प्राप्त सरकार को भी सत्ताच्युत कर दे और अल्पमत को सत्तासीन कर दे। मामा शकुनि मेरे चुनाव प्रभारी रहेंगे।'
'मगर दुर्योधन! तुमने द्रौपदी का चीरहरण किया था, विरोधी दलों ने उसे चुनावी-विषय बना कर उछालना प्रारंभ कर दिया, तो तुम्हारा ही नहीं समूचे आर्यावर्त के चुनाव का ढेर हो जाएगा!' अध्यक्ष ने आशंका व्यक्त की।
कुटिल मुस्कान का नमूना पेश करते हुए दुर्योधन ने आत्मविश्वास के साथ कहा, 'किस युग की बात कर रहे हो, श्रद्धेय! तब केवल दुर्योधन ही चीरहरण करता था, इसलिए समाचार बन जाता था। अब तो प्रतिदिन चीरहरण होते हैं, चीरहरण की घटनाएं अब कोई समाचार नहीं है, अत: चीरहरण आज न कोई विवादास्पद विषय है और न ही समाचार।'
अध्यक्ष ने नई शंका प्रस्तुत की, 'किंतु आपराधिक चरित्र होने के कारण तुम्हारा नामांकन अवैध घोषित किया जा सकता है।'
'फिर फिजूल की बकवास! मेरे विरुद्ध साक्ष्य देने की संपूर्ण आर्यावर्त्त में आज तक किसी ने साहस नहीं किया है। साक्ष्य नहीं तो दण्ड नहीं और दण्ड नहीं तो फिर अपराधी किस प्रकार?' इतना कह कर दुर्योधन ने पुन: अट्टहास किया।
अगला प्रश्न हवा में तैरने से पूर्व ही दुर्योधन बोला, 'अध्यक्ष जी सुनो, काकाश्री भीष्म पितामह मेरे पक्ष में प्रचार करेंगे और जब वे मेरे समर्थन में बोलेंगे तो समूचा इंद्रप्रस्थ मेरे पीछे होगा।'
सचिव ने आशंका व्यक्त की, 'मगर भीष्म पितामह का नैतिक समर्थन तो पांडवों के साथ है! वैसे भी वे शर-श्य्या पर हैं!'
बुद्धिजीवियों की सी गंभीरता चेहरे पर उतार दुर्योधन बोला, 'पितामह हस्तिनापुर की रक्षा के प्रति प्रतिज्ञाबद्ध हैं और मैं युवराज हूं, अत: पांडवों के मोह से ग्रसित होने के उपरांत भी मेरे पक्ष में प्रचार करना उनकी बाध्यता है।'
दुर्योधन ने दीर्घ श्वास लेकर आत्मविश्वास को शक्ति प्रदान की और बोला, 'पितामह का शर-श्य्या पर होना हमारे हित में हैं, क्योंकि शर-शय्या पर उन्हें किसी और ने नहीं पांडु-पुत्र अर्जुन ही ने सुलाया है। अत: प्रचार कर इसका लाभ उठाया जाएगा। पितामह की पीड़ा का लाभ उठाऊंगा और सहानुभूति मत प्राप्त करूंगा।'
दुर्योधन आगे बोला, 'दिव्य दृष्टिं प्राप्त संजय हमारा प्रचार माध्यम होगा।'
अध्यक्ष ने आशंका व्यक्त की, 'किंतु संजय तो राजकीय संचार माध्यम है, तुम्हारा व्यक्तिगत तो नहीं!'
'राजकीय क्या होता है? व्यवस्था कर ली जाएगी! चुनाव में उपयोग के लिए मार्ग निकाल लूंगा। स्वर्ण मुद्राएं किस काम आएंगी। सर्वाधिक शक्ति संपन्न होती हैं, स्वर्ण मुद्राएं!'
चुनाव समिति के सदस्यों ने परस्पर विचार-विमर्श किया और फिर अध्यक्ष ने परिणाम सुनाया, 'वत्स हम प्रसन्न हुए। सफल नेता के सभी गुण आप में विद्यमान हैं। टिकट आप ही को मिलना चाहिए हम अपनी संस्तुति उच्चाधिकार समिति के पास प्रेषित कर देते हैं। किंतु टिकट प्राप्ति से पूर्व आपको यक्ष-प्रश्न के दौर से निपटना होगा। जाओ वत्स तुम्हारा कल्याण हो।'
(कल दुर्योधन यक्ष-प्रश्नों का उत्तर देगा)
Saturday, January 12, 2008
Friday, January 11, 2008
हस्तिनापुर साम्राज्य में चुनाव-एक
युधिष्ठिर का आवेदन
सिंहासन के लिए कुरुवंश में व्याप्त अतंर्कलह के कारण हस्तिनापुर साम्राज्य में लोकतांत्रिक-शक्तियों ने सिर उठाना प्रारंभ कर दिया था। मामा शकुनी के प्रछन्न नेतृत्व में अतिवादी पहले ही राजशाही के विरुद्ध क्रांति का बिगुल फूंक चुके थे। यथार्थ में मामा एक साथ दो मोर्चो पर सक्रिय था। एक तरफ वे बहनोई धृतराष्ट्र और भांजे दुर्योधन के हृदय में पाण्डु-पुत्रों के विरुद्ध घृणा के बीज बो रहा था। राज-परिवार के अंतर्कलह का कारण घृणा के ही बीज थे। इसके साथ ही वे प्रछन्न रूप में राजशाही के विरुद्ध प्रजा के मध्य में अतिवादियों को हवा दे रहा था। बहन गांधारी का विवाह हस्तिनापुर-कुमार नेत्रहीन धृतराष्ट्र के साथ बलात करने से व्यथित वह अपमान का बदला लेना चाहता था। मामा गंधार देश का राजकुमार था और यह कहने की आवश्यकता नहीं है कि विदेशी-हाथ सदैव से ही भारतवर्ष के सामने समस्याएं उत्पन्न करता रहा है।
यह देखकर मामा अतिप्रसन्न था कि अतिवादी व विनम्रवादी दोनों ही गुट राजशाही के विरुद्ध मैदान में आ गए हैं। उसी समय विनम्रवादियों ने अतिवादियों से रक्त-क्रांति बंद कर लांकतात्रिक-मार्ग अपना ने का विनम्र निवेदन किया। विनम्रवादियों का तर्क था कि राजपरिवार की अंतर्कलह के कारण संभावित महाभारत युद्ध में जन-धन की भीषण हानि होगी और रक्तक्रांति में भी प्रजा का ही रक्त बहेगा। अत: हस्तिनापुर को महाभारत से बचाने के लिए गृहयुद्ध जैसे स्थिति उत्पन्न करने का कोई औचत्य नहीं है। अतिवादियों ने उनका निवेदन स्वीकार कर लिया और प्रजा-संसद का गठन कर कुरुवंश दोनों गुटों के मध्य रक्तहीन क्रांति के माध्यम से हस्तिनापुर साम्राज्य में राजशाही समाप्त कर लोकतंत्रिक पद्धति से चुनाव करने की घोषणा कर दी।
घोषणा के साथ ही हस्तिनापुर की प्रजा में प्रसन्नता व्याप्त हो गई। हस्तिनापुर के जिन मार्गो पर कभी राजसी वस्त्र धारक नर-नारी विचरण करते दिखलाई पड़ते थे, अब वहां खादी के वस्त्र और सफारी सूट धारक नेता दृष्टिंगोचर होने लगे थे। इसी के साथ कौरव व पाण्डव दोनो ही आजीविकाहीन अवस्था को प्राप्त हो गए। यद्यपि कौरवों में अभी राजसी अहम् के कुछ बीज शेष थी, क्योंकि संपत्ति की गर्मी अभी पूर्णतया समाप्त नहीं हुई थी।
पाण्डव तो पूर्व में भी आजीविका-संकट से त्रस्त थे, इसलिए धर्मराज युधिष्ठिर ने भ्राताओं को चुनाव स्वीकार करने का सुझाव दिया। युधिष्ठिर ने कहा हमें भी किसी राजनैतिक दल में सम्मिलित हो कर चुनाव के माध्यम से भाग्य की परीक्षा लेनी चाहिए, अधिक से अधिक विजयी नहीं होंगे, किंतु बनवास की त्रासदी तो सहन नहीं करनी पड़ेगी। जैसी की आशा थी सभी पाण्डु-पुत्रों ने भ्राता युधिष्ठिर का सुझाव सहर्ष स्वीकार कर लिया और युधिष्ठिर टिकट प्राप्ति की इच्छा लेकर एक दल के कार्यलय पहुंच गए।
पार्टी कार्यालय के विशालकाय हरित मैदान में टिकट पाने की आशा मन में संजोए रथी-महारथियों की भारी भीड़ जमा थी। कार्यालय में इंद्रप्रस्थ संसदीय क्षेत्र के टिकट के दावेदारों के साक्षात्कार चल रहा था। प्रिय द्रौपदीव चारों भ्राता के संग धर्मराज युधिष्ठिंर भी टिकट की पंक्ति में पंक्तिबद्ध हो गए। क्षणिक उपरांत के पश्चात आवाज लगी, 'धर्मराज युधिष्ठिंर हाजिर होऽऽऽ!' युधिष्ठिंर के मुख पर प्रसन्नता के भाव उत्पन्न हो गए। मुकुट अर्जुन को पकड़ाया, वस्त्रों की धूल झाड़ी, केश संवारे और प्रणाम के साथ चयन समिति के दरबार में हाजिर हुए। चयन समिति के एक सदस्य ने बैठने का इशारा किया। परंपरागत शालीनता का परिचय देते हुए युधिष्ठिंर ने धन्यवाद का उच्चारण कर आसन ग्रहण किया।
अब बारी प्रश्न करने की थी। पहला प्रश्न अध्यक्ष ने किया, 'वत्स! अपका जनाधार?'
- महाराज, मैं धर्म मार्ग का अनुयायी हूं। अत: इंद्रप्रस्थ में ही नहीं समूचे आर्यावर्त्त में धर्मराज के नाम से विख्यात हूं। धर्म ही मेरा आधार है।
अध्यक्ष मुस्कुराते हुए बोला, 'वत्स! राजनीति और धर्म, नहीं-नहीं! यह तो विवादास्पद विषय है। राजनीति में धर्म मिश्रित कर हम अपने दल को संप्रदायिकता के अलंकरण से विभूषित कराने की इच्छा नहीं रखते हैं। यह बताओ इंद्रप्रस्थ में तुम्हारी जाति व संप्रदाय के मतदाताओं की संख्या कितनी है? जनाधार का आकलन जाति व संप्रदाय के आधार पर ही किया जाता है।'
- महाराज, हम पांच भाई हैं..।
यधिष्ठिर गर्व के साथ भाइयों के नाम का भी उच्चारण करना चाहते थे, किंतु अध्यक्ष ने मध्य ही में हस्तक्षेप किया। पांच का अंक सुनते ही अध्यक्ष कसैला-कसैला सा ऐसा मुंह बनाया, मानों किसी ने उसके मुख में करेले का पानी भर दिया हो। इसके साथ ही उसके मुख से निकला, 'बस पांच! ..अच्छा, बाहुबल?'
- भ्राता अर्जुन आर्यावर्त्त के सर्वश्रेष्ठं धनुर्धर हैं। मंझले भ्राता भीम गजराज के समान बलशाली हैं। दोनों ही बंधु हमारे बाहुबल हैं। धर्मराज ने गर्व के साथ उत्तर दिया।
समिति के सचिव ने आश्चर्य-भाव के साथ कटाक्ष किया, 'वही अर्जुन! विपक्ष के प्रहार से बचने के लिए जिसने बृहन्नला का रूप धारण किया और हथेली बजा-बजा कर अपनी रक्षा की? ..नहीं, नहीं! पूर्व में अनेक बृहन्नला हमारी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर चुके है, बस और नहीं!'
क्षणिक मौन के उपरांत सचिव ने अगला प्रश्न किया, 'अच्छा यह बताओ, अर्जुन की रक्षा हेतु क्या इस चुनाव-संग्राम में भी तुम्हारी माता कर्ण से कुंडल व कवच प्राप्त करने में सफल हो पाएगीं?'
सचिव का प्रश्न सुन धर्मराज के चेहरे पर निराशा के भाव व्याप्त हो गए और पृथ्वी की दिशा में इस प्रकार शीश झुका दिया, मानो प्रिय द्रौपदी पुन: चीरहरण की त्रासदी से गुजर रही हो।
अगला प्रश्न अध्यक्ष ने किया, 'अच्छा, यह बताओ धर्मराज! चुनाव प्रचार के लिए क्या कोई सुंदरी तुम्हारे पास है या ऐसा कोई विषय या संदर्भ जिसके आधार पर तुम्हें सहानुभति-मत प्राप्त हो सकें?'
धर्मराज बोले, 'द्रौपदी, महाराज! हमारे पांचों भाइयों की संयुक्त पत्नी। वह अद्ंभुत सुंदर है। सहानुभूति प्राप्त करने के लिए उसके चीरहरण को विषय बनाया जा सकता है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि सहानुभूति-लहर हमारे पक्ष में होगी।'
सचिव ने फिर नाक-भौं सिकोड़ी और आश्चर्य व्यक्त किया, 'द्रोपदी! पांच भाइयों की संयुक्त पत्नी! धर्मराज हमारी पार्टी को कुलवधू नहीं नगर-वधुओं की आवश्यकता है।'
सचिव ने दीर्घ श्वास ली और पुन: बोला, 'चीरहरण ही नहीं, चीर ही अब चर्चा का विषय नहीं रहा है। चीर की पीर से परिचित द्रौपदियां अब चीर का परित्याग कर चुकी हैं। वत्स! तन पर जब चीर ही नहीं, तो फिर चीरहरण पर सहानुभूति कैसी? चीर विहीन अनेक द्रौपदियां हमारी पार्टी की सदस्या हैं और हमारी पार्टी स्वयं भी चीर-वीर जैसी औपचारिकताओं से परहेज करती है। अत: हमारे लिए चीरहरण न संकट का कारण है और न ही विवाद का विषय। वैसे भी चीरहरण के समय ही तुम उस पर विवाद उत्पन्न नहीं कर पाए, पांचों भाई सिर लटकाए बैठे रहे। संवाददाता सम्मेलन तो क्या, एक ज्ञापन तक जारी नहीं कर पाए। सहानुभूति तब नहीं बटोर पाए, तो अब क्या खाक बटोर पाओगे? अन्य कोई आधार?'
'महारथी भीष्म पितामह, तातश्री विदुर, कुलगुरु कृपाचार्य और गुरु द्रोण का नैतिक समर्थन हमारे साथ है।' धर्मराज ने गर्व के साथ बखान किया।
कुटिल मुस्कान के साथ सचिव पुन: बोला, 'यह महा-संग्राम है, वत्स! नीतिशास्त्र पर व्याख्यान देने के लिए महासभा का आयोजन नहीं। केवल नैतिक समर्थन नहीं, सक्रिय भागीदारी चाहिए। ऐसे महारथियों का हम क्या करेंगे, जिनका नैतिक समर्थन तुम्हारे साथ हो, किंतु युद्ध कौरवों के पक्ष में करें! नहीं, नहीं हमें ऐसे नैतिक समर्थन वाले नेता नहीं चाहिए।'
निराश युधिष्ठिंर ने टिकट की चौपड़ पर अंतिम पाशा फेंका, 'महाराज! भगवान कृष्ण का संपूर्ण आशीर्वाद हमारे साथ है।'
चयन समिति के अध्यक्ष ने ठहाका लगाया, 'वर्तमान राजनीति से अनभिज्ञ हे, धर्मराज! शायद तुम्हें वास्तविकता का ज्ञान नहीं है। वत्स! वर्तमान राजनीति का मुद्दा कृष्ण नहीं राम हैं। जब कभी राम का आशीर्वाद प्राप्त हो जाए तो टिकट की इच्छा लेकर हमारे पास आ जाना। तुम्हारे आवेदन पर हम सहानुभूति पूर्वक विचार करेंगे।'
(कल टिकट के लिए दुर्योधन का आवेदन पढ़े)

Tuesday, January 8, 2008
अबोध!!!
रेत जिस सहजता से इकट्ठा होता है,
उसी सहजता से बिखर जाता है।
कल नहीं जानता था, अबोध था।
पांव पर रेत चढ़ाता, घर बनाता।
खुश होता,
स्रजनात्मक अभिव्यक्ति पर।
वह मेरा सहज विजय-भाव था,
अहम् नहीं।
रेत का घर रेत की तरह बिखर जाता।
रोता..!
वह मेरा पराजय भाव था।
अहम् का बिखरना नहीं।
तब नहीं जानता था।
रेत का घर, रेत होता है।
घर नहीं!
तब मैं अबोध था!
आज जानता हूं,
अबोध नहीं हूं!
फिर भी सपने बुनता हूं,
महल बनाता हूं।
किंतु यह स्रजनात्मक अभिव्यक्ति नहीं,
अहम् भाव है।
क्योंकि मैं अब अबोध नहीं, जानता हूं।
फिर भी खुश होता हूं, अहम् भाव पर।
महल ढह जाते हैं,
सपने बिखर जाते हैं।
फिर भी रेत के महल खड़े करता हूं,
सपने बुनता हूं।
सच में आदमी कल भी अबोध था,
आज भी अबोध है!
रेत के महल खड़े करता है।
रेत की तरह बिखर जाते हैं।
सपने बुनता है,
सपनों की तरह बिखर जाते हैं।
अतीत के सहारे, वर्तमान का निर्माण।
और रेत के गलियारों में,
कहीं खो जाता है, वर्तमान का यथार्थ!
संपर्क – 9868113044
उसी सहजता से बिखर जाता है।
कल नहीं जानता था, अबोध था।
पांव पर रेत चढ़ाता, घर बनाता।
खुश होता,
स्रजनात्मक अभिव्यक्ति पर।
वह मेरा सहज विजय-भाव था,
अहम् नहीं।
रेत का घर रेत की तरह बिखर जाता।
रोता..!
वह मेरा पराजय भाव था।
अहम् का बिखरना नहीं।
तब नहीं जानता था।
रेत का घर, रेत होता है।
घर नहीं!
तब मैं अबोध था!
आज जानता हूं,
अबोध नहीं हूं!
फिर भी सपने बुनता हूं,
महल बनाता हूं।
किंतु यह स्रजनात्मक अभिव्यक्ति नहीं,
अहम् भाव है।
क्योंकि मैं अब अबोध नहीं, जानता हूं।
फिर भी खुश होता हूं, अहम् भाव पर।
महल ढह जाते हैं,
सपने बिखर जाते हैं।
फिर भी रेत के महल खड़े करता हूं,
सपने बुनता हूं।
सच में आदमी कल भी अबोध था,
आज भी अबोध है!
रेत के महल खड़े करता है।
रेत की तरह बिखर जाते हैं।
सपने बुनता है,
सपनों की तरह बिखर जाते हैं।
अतीत के सहारे, वर्तमान का निर्माण।
और रेत के गलियारों में,
कहीं खो जाता है, वर्तमान का यथार्थ!
संपर्क – 9868113044
Thursday, January 3, 2008
माया महा ठगिनि हम जानी
'वत्स, क्या? ..वर्तमान संदर्भ में मायाऽऽऽ!' कर्णेन्द्रियों में माया शब्द के प्रवेश मात्र से ही आचार्य श्री का तन-मन ऐसे मुरझा गया, जैसे शिशिर ऋतु में सूखाग्रस्त क्षेत्र की लताएं अथवा किसी मनुवादी प्रमाणपत्र प्राप्त आईएएस अधिकारी!
विचलित मन के साथ भय के रथ पर सवार आचार्य श्री बोले, 'हे, पुत्र! माया तो पुरातन काल से ही विवादास्पद रही है। अब, मेरे मुख से टिप्पणी प्रसारित कराकर मुझे क्यों इस विवाद में घसीटता है। जाओ, धर्म-ग्रंथों का अध्ययन करो माया का रहस्य समझ आ जाएगा।'
आचार्य को ढांढस बंधाते हुए मुन्नालाल बोला, 'हे, जगद् गुरु! राजनीति की उर्वरा भूमि में गहराई तक धंसी आपकी जड़ों से मैं पूर्ण परिचित हूं। वोट बैंक पर लटका ताला तोड़ने में आपको महारथ हासिल है। राजनीति के इस हस्तिनापुर में आप भीष्म पितामह के समान है। राजनीतिज्ञों के लिए आप किसी कुशल व्यवसायी की काली पूंजी के समान हैं। फिर भला किसकी हिम्मत है कि कोई आपको विवाद के दलदल में घसीटने की चेष्टा करे। अत: निरर्थक भय का त्याग कर माया के रूप-स्वरुप का विस्तृत विवेचन करने की कृपा करें।'
मुन्नालाल के सत्यं प्रियम् वचन सुन आचार्य बोले, 'पुत्र! राजनीति का चरित्र बहुत विचित्र है। राजनीति वेश्या के समान है, जो नित्य बिस्तर बदलती रहती है। उसके लिए आज मैं उपयोगी हूं, कल अन्य कोई धर्म गुरु उपयोगी हो सकता है।'
रहस्यवाद और मजबूरीवाद का समानुपाती मिश्रण चेहरे पर पोत आचार्य आगे बोले, 'पुत्र! मेरा नाम राजर्षि सम्मान की सूची में प्रथम स्थान पर है, अत: मुझे माया जाल में उलझा कर उस सूची से मेरा नाम साफ कराने का प्रबंध न कर।'
आचार्य श्री की व्यथा-कथा सुन मुन्नालाल ने मक्खन की मात्रा में वृद्धि की और मालिश करते हुए बोला, 'हे, आचार्य! आप भी यदि 'माया' शब्द मात्र से व्यथित हो जाएंगे। आप ही यदि भयवश संयम का त्याग कर देंगे। तब इस देश की राजनीति कि दिशा-दशा क्या होगी, इसकी कल्पना मात्र से ही मेरा मन ऐसे कांपने लगता है, जैसे पवन वेग से पीपल के सूखे पात।'
त्वचा रोम के रास्ते मक्खन की चिकनाई आचार्य के अंतर्मन में प्रवेश हुई और शुष्क मन चिकनाई प्राप्त कर मुलायम हुआ। इस प्रकार मुन्नालाल का मक्खनी प्रयोग सफल हुआ। बगुले की भांति आचार्य श्री ने दाएं-बाएं गर्दन घुमाई और माया की दिशा में उड़ान भरी। 'प्रिय, पुत्र! तेरी बाल हट के सम्मुख मैं पराजित हुआ और निर्धारित विजन-मिशन को एक तरफ रख माया के रहस्य पर मद्धम-मद्धम प्रकाश डालता हूं। लेकिन मेरी नसीहत पर भी तू गंभीरता से विचार करना।'
''देवो न जानति कुतो मुनष्य:''
हे, प्रिय पुत्र! मनुष्य की तो औकात क्या मान्यवर राम जी भी अपनी माया का रहस्य नहीं जान पाए। रामजी की माया है, पुत्र!रामजी की माया। तू फिजूल ही क्यों इस लफड़े में पड़ता है।' 'पुत्र, बड़ी विचित्र है माया की 'माया'! पुत्र! क्षण-प्रतिक्षण रूप परिवर्तन करना उसकी प्रकृति है। पुरातन काल से ही ऋषि-मुनि मायाजाल से दूर रहने की नेक सलाह देते आए हैं। मगर मोह के वशीभूत मनुष्य उसके मायाजाल में उसी प्रकार फंसता चला जाता है, जैसे अन्न के दाने देखकर जाल में कबूतर। '
प्रिय पुत्र! शंकराचार्य ने माया को असत्य कहा, भ्रम कहा, रज्जू में सर्प के समान कहा और दादा कबीर ने उसे मोहिनी कहा। उसका मोहिनी रूप देखकर मनुष्य उसी प्रकार अपना कंट्रोल खो बैठता हैं, जिस प्रकार हल्दीराम की भुजिया का खुला पैकेट देखकर टीवी बाला। माया के मोहिनी रूप से आकर्षित मनुष्य उसके साथ गठजोड़ कर बैठता है और फिर मनु के वंशज का तमगा प्राप्त कर दर-दर भटकता फिरता है।'
'माया विषकन्या है, पुत्र! वह राजा को रंक बनाने की क्षमता रखती है। कल्याण की भावना से जंजाल में फंसे व्यक्ति को भी नहीं बख्शती। अच्छे-अच्छे तीसमारखाओं की तासीर बदल कर माया उन्हें मुलायम बनाने की क्षमता रखती है।'
'परम प्रिय मुन्नालाल! दादा कबीर भी माया के मोह में फंसे होंगे, उनके अनुभव से ऐसा ज्ञात होता है।'
''कबीरा खड़ा बजार में लिए लुकाठी हाथ। जो घर जारै आपना चलै हमारे साथ॥''
स्पष्ट है कि स्वार्थ का त्याग कर केवल कल्याण भावना के साथ ही दादा ने माया शिविर में प्रवेश किया होगा। मगर शिविर में प्रवेश पाते ही वह भी ठगे रह गए होंगे। अपने अनुभव के आधार पर तभी तो उन्होंने कहा, 'माया महा ठगिनि हम जानी। तिरगुन फांस लिए कर डोलै, बोलै मधुर बानी॥''
'अंततोगत्वा दादा की स्थिति क्या हुई, ''कबिरा खड़ा बजार में, मांगे सबकी खैर। ना काहू से दोस्ती, ना काहू से बैर॥'' 'प्रिय पुत्र माया की चपत लगने के बाद मनुष्य दादा कबीर की ही तरह निष्काम-प्रवृति का हो जाता है।'
'उस दिन से आज तक बाजार में खड़ा कबीर चिल्ला-चिल्लाकर मनुष्य को माया से दूर रहने की नसीहत दे रहा है। मगर मनुष्य अनसुनी कर केवल यही दोहरा रहा है, ''माया तेरे तीन नाम परसी, परसा, परसुराम'' और उसके जंजाल में फंसता चला जा रहा है। अत: हे, पुत्र! तू माया का मोह त्याग, अन्य कोई शिविर तलाश। दीमक के समान माया तेरा जनाधार चाटती जा रही है। व्यर्थ में ही क्यों अपना जनाधार नष्ट कर रहा है, कबीर की मान, 'माया को महा ठगिनि जान।'
संपर्क : 9868113044

Monday, December 31, 2007
राजनीति में मूंछों का अल्पसंख्यक होना
ईमानदारी की तरह राजनीति में मूंछों का भी महत्व घटता जा रहा है। बालीवुड से राजनीति की तरफ पलायन करने वाले अभि-नेता भी मूंछ विहीन हैं।
मुझे नहीं मालूम की ईमानदारी व मूंछों के बीच कोई रिश्ता है या नहीं, मगर दोनों का साथ-साथ महत्वहीन होना पारस्परिक रिश्तों की तरफ इशारा अवश्य करता है। हमारी चिंता व चिंतन का विषय यहां ईमानदारी नहीं केवल मूंछें हैं, क्योंकि संवेदनशील दो मसले एक साथ उठाना हमारी कूवत से बाहर की बात है। आप यदि पसंद करे और आपके स्वभाव के अनुकूल हो तो मूंछों पर किए गए हमारे शोध से प्राप्त निष्कर्षो को आप ईमानदारी की दुर्गति पर भी लागू कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए हम आपको मौलिक अधिकार प्रदान करते हैं।
ऐसा नहीं है कि राजनीति से मूंछें डॉयनासोर अथवा गिद्ध गति को प्राप्त हो चुकी हैं। थोड़ी-बहुत मूंछें हैं, मगर उनमें से अधिकांश को मूंछें नहीं अपितु मूंछों के अवशेष ही कहना ज्यादा उचित होगा। ऐसी मूंछों की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर नहीं है। अत: उन्हें दलित मूंछें भी कहा जा सकता है।
भेड़ों के झुंड में ऊंट की तरह यदाकदा कुछ उच्च वर्गीय मूंछें भी दलित मूंछों की राजनीति करती दिखलाई पड़ जाती हैं, मगर उनका दायरा भी सीमित ही है और ताव नामक वंशानुगत गुण का असर उन पर कभी-कभार ही दिखलाई पड़ता है। कुल मिलाकर यह कहना अनुचित न होगा कि राजनीति में मूंछें अल्पसंख्यक होती जा रही हैं।
ऐसा क्यों हो रहा है, मूंछें अल्पसंख्यक क्यों होती जा रहीं हैं? ठहरे पानी में जलकुंभी की तरह यह प्रश्न एक अर्से से हमारी बुद्धि की पोखर पर काबिज है। उसे हम जितना हल करने का प्रयास करते हैं, जलकुंभी में गधे की तरह उसमें हम उतना ही फंसते जा रहे हैं। प्रश्न हल होने का नाम नहीं ले रहा है और हम हल करने की जिद्द नहीं छोड़ पा रहे हैं, अत: मूंछों से जुड़ा यह प्रश्न हमारे लिए 'मूंछ का सवाल' बन गया है।
गहन मंथन और विभिन्न किस्म के नेताओं से इस्क्लूसिव बात करने के उपरांत हम कुछ निष्कर्ष हमारे हाथ लगे, जिनका खुलासा आपके समक्ष प्रस्तुत है-
1. राजनीति अब मूंछों की लड़ाई नहीं रह गई है। स्थायित्व शब्द राजनीति में अर्थहीन हो गया है, इसलिए स्थायी दुश्मनी और दोस्ती का राजनीति में कोई अर्थ नहीं है, फिर चेहरे पर क्यों फिजूल ही में खर-पतवार उगाए जाएं?'
2. हालिया जमाने में हाल मूछंदर नेता का प्रगति कर पाना मुश्किल काम है। खुदा-न-खस्ता प्रगति कर भी ले तो बेचारा मलाई कैसे चाटेगा, क्योंकि मलाई चाटने के वक्त मूंछें आड़े आ जाती हैं। मूंछों के बावजूद मलाई चाटने का दु:साहस किया भी तो आधी मलाई मूंछों पर चिपक कर रह जाएगी। मलाई भी पूरी हाथ नहीं लगेगी और जग हंसाई मुफ्त में हो जाएगी। जिसे पता नहीं, उसे भी पता चल जाएगा कि नेता मलाई चाट है।
3. मलाई चाटना नेता की मजबूरी है। मलाई न चाटे तो आकाओं को रोज-रोज मक्खन लगाने के लिए इतना मक्खन कहां से लाएगा? मक्खन लगाने और मलाई चाटे बिना राजनीति नहीं चला करती। अत: राजनीति में अस्तित्व बरकरार रखने के लिए मूंछें नहीं, मलाई आवश्यक है। देवता भी मलाई प्रेमी होते थे अत: मूंछ नहीं रखते थे। आधुनिक देवता भी उसी देवत्व परंपरा का निर्वाह कर रहे हैं।
4. राजनीति में कदम जमाने और जमे कदम उखाड़ने के लिए किसी की नाक का बाल बनना भी परम आवश्यक है और मूंछ इस परम आवश्यकता की पूर्ति में बाधक हैं। फिर मूंछ का भार फिजूल में ही वहन क्यों किया जाए?
5. राजनीति में मूंछों के अल्पसंख्यक होने का एक मात्र कारण पूंछ का विकसित होना है, क्योंकि राजनीति में पूंछ वालों की ही पूछ है। अत: मूंछें साफ होती गई और पूंछ लंबी होती चली गई।
इस प्रकार राजनीति में मूंछ अल्पसंख्यक होती जा रही है। आप चाहें तो राजनीति में ईमानदारी विलुप्त होने के पीछे भी मेरे इन्हीं शोध निष्कर्ष को लागू कर सकते हैं।

Saturday, December 29, 2007
कहानी जंगल की
यह व्यंग्य निठारी काण्ड पर लिखा था। निठारी काण्ड जिसमें एक-एक कर लगभग 32 बच्चे लापता हो गए थे। एक वर्ष पूर्व आज ही के दिन 29 दिसंबर 2006 को इस काण्ड का खुलासा हुआ था। नोएडा-निठारी गांव के सेक्टर 31 स्थित नाले से लगभग 19 मासूम बच्चों के कंकाल मिले थे। पता चला कि मासूमों को हवस का शिकार बना कर नर-पिशाच उनकी हत्या कर देते थे और शव के टुकड़े-टुकड़े कर नाले के हवाले कर दिए। ये सभी अमानवीय कर्म इसी सेक्टर की डी-5 कोठी में हुए। कोठी के मालिक मोनिंदर सिंह पंढेर और उसके नौकर सुरेंद्र सिंह कोहली पर गाजियाबाद की एक अदालत में इस काण्ड से संबद्ध लगभग 19 मुकदमे चल रहे हैं। आरोप है कि सुरेंद्र बच्चों को बहका-फुसला कर कोठी के अंदर लाता था और हत्या करने के बाद शव के साथ दुष्कर्म करता था। इस पूरे मामले में कोठी मालिक पंढेर का भी हाथ बताया जाता है।
जंगल का राजा उदार हृदय था। यह उसके उदारता का ही परिचायक था कि बंदर उसके राजनैतिक सलाहकार व कार्यकत्र्ता थे और लकड़बग्घे व जंगली कुत्ते उसके राज्य में कानून-व्यवस्था कायम रखने का काम संभाले हुए थे। उसके राज में भेड़ियों की गिनती प्रभावशाली जीवों में होती थी, यह भी राज के उदार हृदय होने की जीवंत उदाहरण है। उस जंगल का एक हिस्सा काफी संपन्न व धन-धन्य से परिपूर्ण था। भेड़िये, लकड़बग्घे, कुत्ते और तेजतर्रार बंदर वहाँ अपनी-अपनी नियुक्ति कराने व बसने की जुगत में लगे रहते थे।
रोजी-रोटी की तलाश में जंगल के दूसरे हिस्सों से भेड़-बकरियों के कुछ परिवार भी वहाँ आकर बस गए। वे दिन भर मेहनत-मजदूरी करते और अपने परिवार को पालते। रोजगार के साधन उपलब्ध होने के कारण भेड़-बकरियों के दिन चैन से कटने लगे। मगर दुर्भाग्य की उनका सुख-चैन ज्यादा दिन तक कायम न रह सका।
दरअसल जंगल में भेड़िये तो पहले ही से प्रभावी थे। ऐसे ही प्रभावशाली एक भेड़िये की निगाह निरीह भेड़-बकरियों के मेमनों पर पड़ गई। मेमने की लजीज मांस और वह भी सहज रूप से मिल जाए, भेड़िये के लिए इससे सुखद बात और क्या हो सकती थी। अत: भेड़िये ने मेमनों पर हाथ साफ करना शुरू कर दिया।
एक मेमना गायब हो गया, उसके माता-पिता को चिंता हुई, किंतु सोच कर शांत बैठ गए कि इधर-उधर कहीं चरने चला गया होगा, आ जाएगा। मेमना जीवित होता, तो अवश्य आता, किंतु उसे तो भेड़िया अपना भोजन बना चुका था।
मेमना वापस नहीं लोटा, उसकी माँ रोने लगी, उसकी आवाज जंगल में सुनाई दी। रोने की आवाज कानून के रखवाले लकड़बग्घों के कान तक पहुंची, किंतु कुछ हुआ नहीं, क्योंकि भेड़-बकरियों का रोने से लकड़बग्घों की संवेदना जागृत नहीं होती है। कहते हैं कि यह प्रकृति का नियम है।
पहले दिन एक परिवार के रोने की आवाज जंगल में गूंजी, धीरे-धीरे एक-एक कर रोने की बहुत सारी आवाजें उसमें शामिल होने लगी। दरअसल भेड़िया एक-एक कर 25-30 मेमने खा गया था।
जब भी किसी का बच्चा गायब होता, उसके माता-पिता कानून के रखवाले लकड़बग्घों के पास जाते, लकड़बग्घे उन्हें टला देते। टाल देना उचित भी था, क्योंकि जंगल के विशिष्ट जीवों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता थी, उसी का भार उनके ऊपर काफी था। वैसे भी कानून-व्यवस्था का भेड़-बकरियों से कोई खास सरोकार होता भी नहीं है। एक-दो मेमने यदि कहीं गुम हो भी गए तो जंगल की सुरक्षा को कौन खतरा पैदा हो गया!
रोने की आवाज धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगी, आवाज राजा के राजनैतिक कार्यकर्ता बंदरों के कानों तक पहुंची। कुछ कान खड़े हुए, किंतु व्यर्थ। पता किया, अरे यह तो भेड़- बकरियों के रोने की आवाज है! उनका दर्द सुना जाए, मगर क्यों, बंदर-बांट के लिए उनके पास कुछ भी तो नहीं है!
बंदरों का सरदार बोला, छोड़ो अभी चुनाव भी तो आस-पास नहीं हैं, हों भी तो क्या है, बाहर से आए हुए हैं, उनके वोट भी कितने हैं! भेड़-बकरियों का दुख भूल सभी बंदर अपने आकाओं की सेवा-सुश्रुसा में लग गए।
भेड़-बकरियों के परिवार रोते रहे, भेड़िया निर्भय पूर्वक उनके बच्चों का शिकार करता रहा। पीड़ित परिवार के रोने की आवाज से आजिज कानून-व्यवस्था के रखवाले लकड़बग्घों ने भेड़िये को गिरफ्तार किया भी, किंतु भेड़िये के सामने लकड़बग्घे की क्या औकात और उस पर भी भेड़िया रुसूख वाला हो। भेड़िया मुक्त कर दिया गया और मेमने निगलने का उसका क्रम जारी रहा।
रोने वालों की तादाद बढ़ती चली गई और रोने की आवाज चीख में तब्दील होने लगी। उनकी श्रेणी के भयभीत अन्य जीव भी उनकी आवाज में आवाज मिलाने लगे। आस-पास के जंगलों के जीवों का ध्यान आकर्षित हुआ। उसी दौरान जंगल के चुनाव भी नजदीक आ गए। जंगल का समूचा तंत्र सक्रिय हो गया, राजा को चुनाव में फिर विजयी बनाना था।
सुना गया है, हत्यारे भेड़िया पुन: गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित परिवारों के सामने हरी घास के कुछ तिनके भी डाल दिए गए हैं। यह कहानी निठारी के जंगल की है।
अब देखना यह है कि आगे क्या होता है। आगे कुछ होगा, तभी कहानी आगे बढ़ेगी, वरन् कहानी यहीं समाप्त समझो।

Friday, December 28, 2007
तसलीमा : अतिथि देवो भव!
तसलीमाऽऽऽ! .. अतिथि देवो भव! यह पूरा देश तुम्हारा है, तसलीमा! तुम बंगाल से आंध्र तक श्रीनगर से कन्या कुमारी तक दिल्ली से झूमरीतलैया तक जहां चाहो रह सकती हो। हमें कोई एतराज नहीं। मगर तसलीमा तुम्हारी सुरक्षा भी तो आवश्यक है, ना! तुम्हारे जैसे बहुमूल्य रत्न को हम खोना नहीं चाहते, अत: तिहाड़ सहित किसी भी प्रदेश की जेल चुन सकती हो। वहां कोई कट्टरपंथी तुम्हें टेढ़ी नजर से देखने की भी जुर्रत नहीं कर पाएगा और एकांत में तुम्हारी लिखाई-पढ़ाई भी ठीक तरह से चलती रहेगी। ठीक है, ना तसलीमा !तसलीमाऽऽऽ! ..क्या कहा तुमने? धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र में बिना किसी अपराध के कैद! अरे, नहीं, नहीं! .. मन से नकारात्मक विचारों का त्याग करो! हां! ..हमारा राष्ट्र धर्मनिरपेक्ष है। हम सभी धर्मो को एक निगाह से देखते हैं, अर्थात 'सर्वधर्म समभाव'। अत: खुदा के बंदों की भावनाओं का खयाल तो करना ही पड़ेगा ना, तसलीमा! वरन् लोग कहेंगे कि भारत सर्वधर्म समभाव के सिद्धांत से विचलित हो गया!
वैसे भी तसलीमा तुम जानती ही हो, 'खुदा महरबान तो गधा पहलवान!' तुमने खुदा के बंदों को ख्वाहमख्वाह नाराज कर दिया। अब देखना! खुदा के बंदे नाराज होंगे, तो भला खुद नाराज क्यों नहीं होगा!
तुम्ही बताओ तसलीमा, क्या जरूरत थी खुदा और उसके बंदों को नाराज करनी की! खुदा जब नाराज है, तो भला तुम पहलवान कैसे हो सकती हो। हमारी बात मानो और एकांतवास में चली जाओ, वहां रह कर खुदा की इबादत करना। खुदा को महरबान करना, खुदा के बंदों को खुश करना। फिर जब खुदा की महरबानियों से गधा पहलवान हो सकता है, तुम तो नेक इनसान हो, तुम्हें पहलवान बनने से कौन रोक सकता है।
तसलीमाऽऽऽ! ..नहीं, तुम उदास न हो! चेहरे पर खिंची इन उदास रेखाओं को सूखे रेत में खिंची लकीरों की तरह झाड़ दो।
हाँ! ..अवश्य! हमने कब मना किया? इस देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है! तभी तो..! तुम्हारी स्वतंत्रता तनिक बाधित हो गई! अब देखो! तुम्हारी अभिव्यक्ति पर उन्होंने अपनी अभिव्यक्ति दे मारी! अब उनकी अभिव्यक्ति की अनदेखी कर देते तो जाहिर सी बात है, हम पर अभिव्यक्ति के मौलिक अधिकार के हनन का आरोप लग जाता! सरकार किसी की भी हो, इतना संगीन इलजाम अपने ऊपर कैसे ले सकती है!
हां! अभिव्यक्ति तुम्हारी भी है! हम इससे कब इनकार करते हैं! किंतु, तसलीमा! तुम्हारी अभिव्यक्ति बांग्लादेश से जुड़ी है और उनकी अभिव्यक्ति इसी देश से। उनकी अभिव्यक्ति तुम्हारी अभिव्यक्ति पर तनिकभारी पड़ती है। वैसे भी तुम्हारी अभिव्यक्ति को यदि हम तरजीह देते तो हमारे मित्र बांग्लादेश की सरकार हम पर आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने की तोहमत जड़ देती। कूटनीतिक संबंध भी तो कोई चीज होते हैं, न तसलीमा!
हां, तसलीमाऽऽऽ! ..तुमने सत्य कहा! हम स्वीकारते हैं, हमारी अदालत स्वीकारती है, हाजिर-नाजिर जान कर तुमने जो भी कहा सत्य कहा! परंतु तुमसे किसने कहा था, सत्य उच्चारण के लिए!
सुनो, तसलीमा! सत्य हमेशा ही अप्रिय होता है और भारतीय संस्कृति में अप्रिय सत्य वाचन निषेध है। हम भी तो इसीलिए कभी सत्य-उच्चारण नहीं करते। असत्य बोलना हमारी प्रकृति नहीं है। सांस्कृतिक-मजबूरी है! अब तुम्ही बताओ तुम्हारा सत्य झुठला कर हमने कौन जुर्म किया? अरे, भाई! अपनी संस्कृति का ही तो अनुसरण किया! कौन नहीं चाहेगा अपनी संस्कृति का पोषण करना?
तसलीमाऽऽऽ! ..तुम नहीं जानती कि धर्म कोई भी हो सभी भावनाओं की खोखली जड़ों पर टिकें हैं। जरा सी आहट होती है, तो भावनाएं आहत हो जाती हैं, धर्म खतरे में पड़ जाते हैं। तुम्हारा सत्य आहत नहीं, भावनाओं को हताहत करने वाला है! हिंसा के लिए हमारी संस्कृति में कोई स्थान नहीं है। हम और हमारी संस्कृति अहिंसावादी है, मगर हमारे दिल में तुम्हारे लिए स्थान है। तुम जहां चाहो वहीं रहो, मगर----!
संपर्क : 9868113044
Subscribe to:
Posts (Atom)